फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रैक्टर - ट्रॉली ने मां - बेटे को कुचला, मां की मौत

विज्ञापन
demo photo
विज्ञापन

बालू से लदा ट्रैक्टर - ट्राली मौके पर छोड़ भागे आरोपी, मामला अवैध खनन से जुड़ा

नवाबगंज। सेंथल से दवा लेकर साइकिल से घर लौट रहे मां - बेटे को अवैध खनन कर सड़क पर दौड़ती एक ट्रैक्टर - ट्राली ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। बालू से भरी ट्राली और ट्रैक्टर को आरोपी मौके पर ही छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

सैदपुर गांव निवासी लाजपत राया होमगार्ड के पद से सेवानिवृत्त हैं। बुधवार को उनकी पत्नी पार्वती (51) वर्ष अपने तीसरे नंबर के बेटे गनपत सिंह के साथ साइकिल से सेंथल से दवा लेकर घर लौट रही थीं। वह जैसे ही फाजिलपुर और पिपरा निगाही के बीच सड़क पर पहुंचीं। उसी दौरान सामने से मिट्टी के अवैध खनन से लदी ट्रैक्टर ट्राली तेज रफ्तार से आई और साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पार्वती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायल गनपत को राहगीरों ने गंभीर अस्पताल में अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। बालू से लदी ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। लाजपत ने घटना की तहरीर नवाबगंज पुलिस को दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें