फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू डंपर ने कार को रौंदा, आढ़ती समेत दो की मौत

विज्ञापन
हादसे के दौरान मौके पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
नैनीताल हाईवे के शाहगढ़ तिराहे पर हादसा, कार को टक्कर मारने के बाद सड़क पार कर रहे शख्स को कुचला
विज्ञापन

कार में आढ़ती के साथ बैठे युवक की भी हालत गंभीर
बहेड़ी। नैनीताल हाईवे पर शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे बेकाबू डंपर ने कार को रौंदने के बाद सड़क पार कर रहे एक अन्य व्यक्ति को भी कुचल दिया। हादसे में कार में सवार आढ़ती जावेद और सड़क पार कर रहे लताफत दोनों की मौत हो गई। कार में बैठा जावेद का दोस्त बबलू भी गंभीर घायल हो गया जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया।
बहेड़ी के मोहल्ला टांडा में रहने वाले 35 वर्षीय जावेद शुक्रवार शाम किच्छा से लौट रहे थे। कार में उनके साथ शेरनगर मोहल्ले में रहने वाला उनका दोस्त बबलू भी था। शाम साढ़े चार बजे नैनीताल हाईवे पर शाहगढ़ तिराहे पर पीछे आए तेज रफ्तार डंपर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार डिवाइडर पार करते हुए दूसरी ओर जा गिरी। कार को टक्कर मारने के बाद भागने की कोशिश कर रहे चालक ने सड़क पार कर रहे शाहगढ़ मोहल्ले के 52 वर्षीय लताफत को भी कुचल दिया। लताफत की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार में सवार दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां जावेद ने दम तोड़ दिया। बबलू की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। परिजन की ओर पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस डंपर छोड़कर घटनास्थल से भागे चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें