फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हिस्ट्रीशीटर के हत्यारोपी चाचा-भतीजे गिरफ्तार, आला कत्ल भी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। थाना बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के मगनापुर निवासी हिस्ट्रीशीटर धर्मवीर की हत्या में नामजद चाचा-भतीजे को मंगलवार को पुलिस ने बेनीपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त नल का हत्था और बांका बरामद किया है।
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर धर्मवीर 13 मार्च को ही जमानत पर जेल से छूटा था। इसके बाद रात के समय अपने भाई नेमचंद्र के साथ गांव के ख्याली के घर पहुंचा। ख्याली के धर्मवीर के भाई मुरारी की पत्नी से संबंध थे। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद था। 2008 में धर्मवीर ने अपने भाई मुरारी, अन्ना के साथ मिलकर ख्याली के पिता पन्ना लाल की हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच रंजिश और गहरी हो गई थी।
इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह ने बताया कि जेल से छूटने के बाद धर्मवीर ने अपने भाई के साथ मिलकर ख्याली के घर पर धाबा बोला था। इस दौरान ख्याली और उसके चाचा प्रेमशंकर ने नल के हत्थे और बांका से हमला कर धर्मवीर की हत्या कर दी। मंगलवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उनको जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें