फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दयाशंकर हत्याकांड : आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा, तमंचा और कारतूस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोतवाली क्षेत्र के सिकलापुर के पास रहने वाले दयाशंकर हत्याकांड के आरोपी रितिक को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दुकान से तमंचा और कारतूस बरामद कर लिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि दयाशंकर के भतीजे रितिक ने ही संपत्ति के लालच में उनकी सुनियोजित तरीके से हत्या की थी। रितिक ने एक तीर से दो निशाने साधे थे। चाचा की हत्या कर अपने दोस्तों को नामजद करा दिया। दयाशंकर को गोली मारने से पहले रितिक ने घर की बिजली आपूर्ति काट दी थी। हत्या के बाद तमंचा और कारतूस नीचे दुकान में छिपा दिया। इसके बाद उसने अपने विरोधी नीरज, अमित, सचिन, वासू, अप्पू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी। रितिक की निशानदेही पर तमंचा व कारतूस बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी रितिक ने पूछताछ में बताया कि उसके चाचा दयाशंकर का कोई वारिस नहीं था। चाचा अपने हिस्से की संपत्ति बेचना चाहते थे। उन्होंने एक दुकान का सौदा भी कर दिया था, लेकिन बाद में उसने दुकान बिकने नहीं दी। चाचा की मौत के बाद कोई समस्या नहीं रहती और संपत्ति उसे मिल जाती। इसके अलावा एक मामले में चाचा और उसके दोस्तों ने उसकी जमानत नहीं कराई थी। इस वजह से भी वह उन लोगों से रंजिश रखता था। इस कारण उसने चाचा की हत्या कर अपने दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें