फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umesh Pal Murder: बरेली जेल में अशरफ से नौ लोगों ने कई बार की थी मुलाकात, सद्दाम की प्रेमिका भी लिस्ट में

Sun, 12 Mar 2023 04:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के तार बरेली से जुड़े मिले हैं। इस हत्याकांड में नामजद अशरफ बरेली जिला जेल में बंद है। जांच एजेंसियां उससे मुलाकात करने वालों का रिकॉर्ड खंगाल रही हैं। इनमें से नौ लोग ऐसे हैं, जिन्होंने बार-बार अशरफ से मुलाकात की थी। 
विज्ञापन
बरेली जेल में बंद है अशरफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिला जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ से मुलाकात करने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है। जांच एजेंसियों ने सर्विलांस रिकॉर्ड के आधार पर 50 लोगों की सूची तैयार की है। इनमें से नौ लोग ऐसे हैं, जिन्होंने बार-बार अशरफ से मुलाकात की थी। इनमें अशरफ के साले सद्दाम की प्रेमिका भी शामिल है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रयागराज में हुई उमेश पाल की हत्या से पहले 11 फरवरी को शूटर विजय चौधरी उर्फ उस्मान भी बरेली आया था। उसने गुड्डू मुस्लिम और गुलाम के साथ जेल में अशरफ से मुलाकात की थी। 

विज्ञापन


बरेली जेल में बिना पर्ची अवैध तरीके से अशरफ से उसके गुर्गों की मुलाकात कराई जाती थी। इस मामले को लेकर बिथरी चैनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। जेल के सिपाही समेत चार लोगों को जेल भेजा जा चुका है। इसके बाद पुलिस और एजेंसियों का मुख्य लक्ष्य सद्दाम की गिरफ्तारी है। सद्दाम 26 दिसंबर के बाद से बरेली नहीं आया, लेकिन उसके गुर्गे लगातार अशरफ से मिलते रहे। इसमें बारादरी क्षेत्र का निवासी लल्ला गद्दी भी शामिल है। सद्दाम और लल्ला गद्दी की तलाश में पुलिस से लेकर एसटीएफ और अन्य एजेंसियां भी जुटी हैं।


 

विज्ञापन

एसआईटी कर रही अशरफ मामले की जांच 

अशरफ मामले में बनाई गई एसआईटी ने शनिवार को पूरे दिन जिला जेल में रहकर पड़ताल की। घटनाक्रम के तार जोड़ने की कोशिश में कर्मचारियों से पूछताछ भी की गई। एसपी सिटी राहुल भाटी के नेतृत्व में एसआईटी ने जिला जेल (केंद्रीय जेल-2) में जाकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। जेल के प्रमुख प्वाइंट पर तैनात व शक के दायरे में आए स्टाफ से पूछताछ की गई। 

Umesh Pal Murder: बरेली जेल में बंद अशरफ से राज उगलवाने की तैयारी, पुलिस ने इस मामले में बनाया आरोपी

एसएसपी अखिलेश चौरसिया भी जांच के लिए जेल पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद जेल अधिकारियों से भी जानकारी जुटाई। विभागीय जांच करने पहुंचे डीआईजी जेल आरएन पांडेय से भी अधिकारियों ने मुलाकात की। बता दें कि प्रयागराज में 24 फरवरी को राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में अशरफ भी नामजद है। उसका माफिया भाई अतीक अहमद भी बरेली जेल में बंद रह चुका है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें