फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पवन विहार उपकेंद्र का काम जुलाई तक पूरा करने का अल्टीमेटम

Mon, 23 Jun 2025 01:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पवन विहार में बन रहा विद्युत उपकेंद्र पूरा होने का नाम नहीं ले रहा है। विद्युत निगम ने 31 मार्च तक काम पूरा कराने का दावा किया था, पर तीन माह बाद भी वहीं खड़ा है। रविवार को कैंट विधायक संजीव कुमार अग्रवाल निरीक्षण करने पहुंचे तो अफसरों ने 31 जुलाई तक काम पूरा करने का दावा किया। इस पर विधायक ने अल्टीमेटम दिया कि 31 जुलाई तक हर हाल में काम पूरा हो ही जाए। मुख्य अभियंता और एक्सईएन ने लखनऊ से सामान आने में देरी की बात बताई तो विधायक ने तत्काल वहां स्टोर रूम में बात कर सामान जल्द मुहैया कराने की बात कही।
विज्ञापन

इन दिनों हरूनगला व शाहदाना उपकेंद्र ओवरलोड चल रहे हैं। इस वजह से फाल्ट और लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इसी लोड को डायवर्ट करने के लिए पवन विहार उपकेंद्र का निर्माण चल रहा है। इसका निर्माण पूरा नहीं होने का खामियाजा जनता भुगत रही है। रविवार को अधिक शिकायतों को देखते हुए कैंट विधायक मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे। कहा कि 31 जुलाई तक काम पूरा नहीं हुआ तो जिम्मेदार कार्रवाई झेलने के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें