फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: दिवाली पर योगी सरकार का तोहफा, उज्ज्वला लाभार्थियों को निशुल्क मिलेगा गैस सिलिंडर

Sat, 19 Oct 2024 03:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में दिवाली पर उज्ज्वला योजना के चार लाख लाभार्थियों का गैस सिलिंडर निशुल्क भरा जाएगा। इस संबंध में प्रदेश सरकार की ओर से गैस सिलिंडर मुफ्त भरने का शासनादेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
lpg cylinder - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए खुशखबर है। बीते वर्ष की तरह इस बार भी दिवाली पर प्रदेश सरकार की ओर से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पंजीकृत लाभार्थियों के गैस सिलिंडर मुफ्त भरने का शासनादेश जारी किया गया है। हालांकि, लाभार्थियों को पहले भुगतान करना होगा। बाद में बैंक खाते में रुपये भेजे जाएंगे। 

विज्ञापन


बरेली के जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह के मुताबिक प्रथम चरण में अक्तूबर से दिसंबर तक और दूसरे चरण में जनवरी से मार्च तक दो बार निशुल्क रिफिलिंग होगी। जिले में करीब चार लाख से ज्यादा उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन हैं। 

उन्होंने बताया कि जिन लाभार्थियों ने अभी तक अपने बैंक खाता को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है, वे तत्काल संबंधित डीलर के पास पहुंचकर सत्यापन करा लें ताकि कोई दिक्कत न हो। बता दें कि होली के मौके पर भी प्रदेश सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को मुफ्त सिलिंडर प्रदान किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें