इंस्टाग्राम पर बिहार के भागलपुर निवासी युवक से दोस्ती हुई तो युवती उससे मिलने के लिए घर से चली आई। वह दिल्ली से ट्रेन में सवार हुई। स्लीपर कोच में उसे डरा सहमा देखकर टीटीई ने उससे पूछताछ की। इस पर उसने पूरी बात बता दी। कहा कि वह अब घर जाना चाहती है।
बरेली जंक्शन पर एक युवती को ट्रेन से उतारकर टीटीई ने आरपीएफ के हवाले किया। राजस्थान के उदयपुर की युवती स्लीपर कोच में बैठकर इंस्टाग्राम पर दोस्त बने युवक मिलने बिहार के भागलपुर जा रही थी। आरपीएफ ने युवती के परिजनों को सूचना दी। वे लोग बरेली के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
उदयपुर शहर की निवासी युवती डरी सहमी अवस्था में ट्रेन संख्या 12372 के एस 6 में बैठी दिखी। बरेली जंक्शन पर टीटीई ने इस युवती को देखा तो उससे बात की। तब पता लगा कि सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती की वजह से अपने दोस्त से मिलने निकल आई है।
वह दिल्ली कैंट होकर भागलपुर के लिए निकली थी। उसने कहा कि वह अब घबरा रही है घर जाना चाहती है। टीटीई ने आरपीएफ की मदद से उसे स्टेशन पर उतार लिया और उसके माता-पिता को सूचना दे दी। माता-पिता को राजस्थान से बरेली के लिए चल दिए। आरपीएफ उसे माता पिता को सौंप देगी।