फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर शनिवार को हादसा हो गया। रुकुमपुर गांव के नजदीक हाईवे पर स्कॉर्पियो और इको वैन की टक्कर हो गई। इससे दोनों वाहनों में सवार पांच लोग घायल हो गए।
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर माधोपुर रेलवे पुल के पास दो कारों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस दौरान एक कार में आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काबू पाया। घटना में दोनों गाड़ियों में सवार पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह लगभग 6:00 बजे रुकमपुर पुल से बरेली जाने वाले रास्ते पर दो कार भिड़ गईं। इस टक्कर में चालक अमरपाल यादव गांव दीनपुर थाना शहजाद नगर जिला रामपुर सहित दो अन्य लोग और दूसरी गाड़ी में ज्ञान सिंह व कुलदीप घायल हो गए। फिलहाल, निजी अस्पताल में इलाजरत घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने रास्ते में लगे जाम को खुलवाकर आवागमन शुरू करा दिया है।
थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि रुकुमपुर गांव से बरेली रोड पर इको कार और स्कॉर्पियो गाड़ी में आमने सामने टक्कर हो गई थी। इससे इको कार में लगा सिलिंडर लीक हो गया। पुलिस ने फायर सर्विस की गाड़ी को बुला लिया। फायर ब्रिगेड ने समय रहते ही आग को बुझा लिया।