फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शाहजहांपुर के रहने वाले अभिनेता राजपाल यादव को यूएई ने दिया गोल्डन वीजा; जानें क्यों होता है खास

Tue, 19 Sep 2023 06:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

फिल्म अभिनेता राजपाल यादव की लोकप्रियता को भुनाते हुए संयुक्त अरब अमीरात ने उन्हें गोल्डन वीजा प्रदान किया है। खास बात यह है कि इस देश में सिर्फ कुछ चुनिंदा लोगों के पास ही यह गोल्डन वीजा उपलब्ध है।
विज्ञापन
राजपाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिनेमा जगत में अपनी हास्य अदाकारी से देश-विदेश में लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले फिल्म अभिनेता राजपाल यादव की लोकप्रियता को भुनाते हुए संयुक्त अरब अमीरात ने उन्हें गोल्डन वीजा प्रदान किया है। खास बात यह है कि इस देश में सिर्फ कुछ चुनिंदा लोगों के पास ही यह गोल्डन वीजा उपलब्ध है। जिनमें शाहरुख खान, सलमान खान, संजय दत्त, बोनी कपूर, संजय कपूर, अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर व खुशी कपूर शामिल हैं। 

विज्ञापन


अब इन लोगों के साथ राजपाल यादव का नाम भी गोल्डन वीजा धारक के रूप में लिया जाएगा। अपने फिल्मी कैरियर में अब तक कई फिल्मों में एक से बढ़कर एक चरित्र के जरिये लोगों को हंसाने वाले राजपाल यादव अब स्थायी रूप से यूएई के लोगों का भी खुलकर मनोरंजन कर सकेंगे। बता दें कि राजपाल यादव उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के रहने वाले हैं। बंडा के कुंडरा गांव में उनका पैतृक घर है। 
ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर में प्रोफेसर की हत्या: बदमाशों ने घर में घुसकर की वारदात, पत्नी समेत परिवार के सात लोग घायल
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी सम्मान प्राप्त स्थानीय कोरोनेशन आर्ट थियेटर संस्थान के संस्थापक रंगकर्मी ज़रीफ मलिक आनंद ने राजपाल यादव के हवाले से बताया कि 16 सितंबर को दुबई के फॉर्च्यून एट्रियम होटल में अब्दुल्लाह ग्रुप की ओर से एक भव्य समारोह में यह सम्मान यूएई सरकार की ओर से दिया गया। 

राजपाल यादव ने इस मौके पर संयुक्त अरब अमीरात सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह वाकई उनके लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है, जो उन्हें विशिष्ट लोगों की श्रेणी में ला खड़ा किया है। बताया कि अब वे चाहें तो अगले 10 वर्षों तक निर्विवाद रूप से यूएई में स्थायी रूप से रह सकते हैं। यह उनके परिवार के लिए गौरवशाली पल है।
विज्ञापन

काफी मुश्किल होता है यूएई का गोल्डन वीजा मिलना

यूएई का गोल्डन वीजा मिलना बहुत कठिन है। यह विशेषकर उन्हीं लोगों को मिलता है, जो स्थायी रूप से वहां अपना व्यवसाय करना चाहें या फिर वहां की सरकार को आपसे कोई आर्थिक लाभ की स्थिति दिखती हो। अन्यथा आपको यूएई का गोल्डन वीजा लेने के लिए अपने देश से किसी बड़े स्पॉन्सर की जरूरत पड़ेगी, जो वाकई एक कठिन कार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें