विरोध पर पीएसी के सिपाही ने गाली गलौज करते हुए हॉस्टल के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। निधि खन्ना ने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस पीएसी के जवान को पकड़कर कोतवाली ले आई। सिपाही ने कोतवाली में भी हंगामा किया। पुलिस ने उसका मेडिकल चेकअप कराया। बताया गया है कि हॉस्टल में महिला सिपाही रहती है। पीएसी का जवान उसी से मिलने आया था।