फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहानाबाद में नवाबगंज के दो युवकों की हादसे में मौत

विज्ञापन
demo photo
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक की टक्कर के बाद पीलीभीत जिला अस्पताल में तोड़ दम

नवाबगंज। उधार दिए रुपये वापस लेने जा रहे कबाड़खाने के मालिक और उसके दोस्त की पीलीभीत के जहानाबाद में हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन शव घर ले आए मगर बाद में गांव पहुंची जहानाबाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीलीभीत भेजा। परिजन की ओर से क्योलड़िया थाने में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

नवाबगंज से सटे ईध जागीर गांव के 26 वर्षीय सलमान गुरुग्राम में कबाड़खाने का काम करता थे। तीन दिन पहले ही ईद पर वह घर आए थे। मंगलवार शाम सलमान गांव के ही अपने दोस्त 20 वर्षीय मोहम्मद तस्लीम के साथ बाइक से उधार दिए हुए रुपये वापस लेने पीलीभीत के जहानाबाद गए थे। पीलीभीत रोड पर जहानाबाद तिराहे के पास उनकी बाइक सामने से आ रही लकड़ी भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को पीलीभीत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। चालक मौका मिलते ही घटनास्थल से भाग गया।

मातम में बदली ईद की खुशी

ईधजागीर गांव के दोनों परिवारों में ईद की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब उन्हें दोनों युवकों के हादसे में मौत की खबर मिली। स्थानीय पुलिस के साथ जहानाबाद पुलिस के उपनिरीक्षक सरोज कुमार और दिगंबर सिंह शव लेने पहुंचे तो परिजन ने पीएम कराने से मना कर दिया, लेकिन लोगों के समझाने के बाद शव पुलिस के सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें