फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो युवकों ने पुजारी पर चाकू से किया हमला, नकदी समेत कीमती सामान लूटकर फरार

Thu, 30 Nov 2023 12:26 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात मंदिर के पुजारी पर हमला हो गया। दो युवकों ने छत पर सो रहे पुजारी को पीटा और चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके बाद नकदी व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल पुजारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के जगतपुर में पुजारी पर चाकू से हमला कर दो युवकों ने उनके बैग में रखी नकदी और कीमती सामान लूट लिया। वारदात के बाद आरोप फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से चाकू मारने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीलीभीत के बीसलपुर के रहने वाले ग्रीश बाबू ने बताया कि थाना बारादरी क्षेत्र के इनायतगंज बजरिया में चोखेलाल का मंदिर है। इसमें पूजा पाठ कर उसकी देखरेख पिछले 30 वर्षों से करते आ रहे हैं। बुधवार देर रात दो बजे रोज की तरह वह सोने छत पर चले गए थे। तभी पड़ोस की छत के जरिए दूसरे समुदाय के दो लड़के हाथ में चाकू लेकर आ गए। उन्होंने गालीगलौज करने के साथ उन्हें पीटा। विरोध करने पर चाकू मारकर घायल कर दिया। 

ये भी पढ़ें- UP News: इन चार जिलों में आज से होगी स्कूल वाहनों की चेकिंग, 14 अधिकारियों की चार टीमें गठित
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी बैग में रखी नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। जब इसकी जानकारी पुजारी ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां बुजुर्ग पुजारी की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से चाकू मारने वाले आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें