फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नकली मोबाइल फोन और चार्जर बनाने पर दो युवक गिरफ्तार

Thu, 14 May 2026 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। नैनीताल हाईवे के किनारे गांव दोहरिया पचदौरा में नकली मोबाइल चार्जर बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। गांव के फरमान के मकान की छत पर चार्जर बनाने का काम हो रहा था। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा राजीव कुमार सिंह ने बताया कि गांव में फरमान के घर छापा मारा गया। मौके से सैमसंग कीपैड मोबाइल 52, मोबाइल की बॉडी 165, सैमसंग के 52 मोबाइल कवर, मोबाइल मदरबोर्ड 85, सैमसंग के पुराने मोबाइल फोन 44, टैबलेट सैमसंग 18, यूएसबी केबल रेपर सैमसंग 200, वन प्लस केबल रेपर 200, अर्धनिर्मित सुपर डाट एडैप्टर 365, एमआई के पैकिंग कवर 632, डाटा केबल सी/वी टाइप 700, ओप्पो पैकिंग कवर 550, ओप्पो चार्जिंग टाइप वीवसी 88, डाटा केबल टाइप सी और टाइप सी 980, वीवो एडैप्टर कवर 650 बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोहरिया पचदौरा निवासी फरमान और रतना चुन्नीलाल निवासी उवैस को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें