फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आंध्र प्रदेश में आई बाढ़ में डूबकर बरेली के दो युवकों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

Fri, 06 Sep 2024 10:45 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के जोगी नवादा निवासी कई युवक आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में जरी का काम करते हैं। बीते दिनों में वहां आई बाढ़ में दो युवकों की डूबकर मौत हो गई। 
विज्ञापन
जुनैद और अफसर के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में अचानक आई बाढ़ में बरेली के जोगी नवादा निवासी चार जरी कारीगर डूब गए। वहां प्रशासन की ओर से लगाए गोताखोरों ने इनमें से दो युवकों को बचा लिया, लेकिन बाकी दो की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिजन वहां पहुंच गए। परिजन दोनों के शव लेकर बरेली आ रहे हैं। 

विज्ञापन


जोगी नवादा के कई युवक वहां जिला कृष्णा जिले के विजयवाड़ा शहर की पर्पर कॉलोनी में रहकर जरी कारीगरी करते हैं। जोगी नवादा निवासी जुनैद (18) और अफसर अली (28) के साथ ही बस्ती निवासी मासूम अली और बिथरी चैनपुर थाने के उड़ला जागीर निवासी हुसैन शाह वहां एक साथ रहते थे।

विज्ञापन

कमरे में सो रहे थे चारों युवक 
बस्ती निवासी जुल्फिकार ने बताया कि रविवार को उनकी कॉलोनी में अचानक बाढ़ आ गई। उस समय सभी कमरे में सो रहे थे। चारों युवक बाढ़ के पानी में बहने लगे। मासूम अली और हुसैन शाह को तैरना आता था। इसलिए वे एक पोल को पकड़कर बच गए, लेकिन जुनैद व अफसर डूब गए। 

कुछ समय बाद गोताखोरों के दल ने मासूम अली व हुसैन को रेस्क्यू कर लिया। बुधवार को गोताखोरों ने जुनैद व अफसर अली के शव को ढूंढ निकाला। सूचना पर पहुंचे परिजन शव लेकर बरेली के लिए रवाना हो गए हैं। यहां जोगी नवादा के कब्रिस्तान में ही दोनों को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें