फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तेज बुखार ने ले ली ननद-भाभी की जान, परिवार में पसरा मातम

Sat, 07 Sep 2019 10:25 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
बुखार से ननद-भाभी की गई जान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

शाहजहांपुर के निगोही क्षेत्र के बलेली गांव में तेज बुखार ने ननद-भाभी की जान ले ली। ननद की गुरुवार शाम पांच बजे मौत हो गई। जबकि भाभी ने रात डेढ़ बजे दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं हर किसी की आंखे नम हो रही है।

विज्ञापन

 
निगोही क्षेत्र के गांव बलेली निवासी सियाराम की पत्नी नन्ही को चार सितंबर को सुबह पांच बजे ठंड लगकर बुखार आया। उसने गांव के ही झोलाछाप से दवा ली। पांच सितंबर की शाम पांच बजे नन्ही की मृत्यु हो गई। नन्ही अलग मकान बनाकर अपने मायके गांव बलेली में ही रह रही थी।

मृतक नन्ही की भाभी ममता को एक सितंबर को ठंड लगकर बुखार आ रहा था। उसने पास के गांव निवासी झोलाछाप से दवा ली। लेकिन उससे कोई फायदा नहीं होने पर उसने गांव के ही दूसरे झोलाछाप से दवा ली। लेकिन उसे इससे भी फायदा नहीं हुआ। जिसके बाद छह सितंबर की रात डेढ़ बजे ममता ने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें