फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो ट्रांसफार्मर में लगी आग, पांच हजार घरों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बंदरोंबिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या आठ साहबगंज में बुधवार दोपहर बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक से आग लग गई। इसके चलते पांच हजार घरों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। सूचना पर फायरब्रिगेड टीम और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद संयुक्त रूप से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला संख्या आठ के मोहल्ले के लोगों ने बताया कि नगर पालिका परिषद के नलकूप संख्या दो के पास 400 केवीए व 250 केवीए के ट्रांसफार्मर लगे हैं। प्रत्यक्षदर्शी बताते है कि चार बजे कुछ बंदर ट्रांसफार्मर से जा रही केबिल पर झूल रहे थे। इससे कुछ तार आपस में भिड़ गए। ट्रांसफार्मर पर लोड पड़ते ही अचानक से चिंगारी निकलने के बाद आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रांसफार्मर धीरे-धीरे जल गए। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इससे मोहल्ला संख्या आठ और छह के पांच हजार घरों की बिजली बाधित हो गई। साथ ही लोगों ने आग में जलते हुए ट्रांसफार्मर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया वायरल कर दिया। इधर जेई दिनेश कुमार ने बताया कि दो ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद दो मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। फुंके ट्रांसफार्मर बदलकर 10 अप्रैल शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें