फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जिला अस्पताल पहुंचे दो हजार मरीज, पर्चा बनवाने के लिए धक्का-मुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अवकाश के बाद खुले जिला अस्पताल में सोमवार को वायरल बुखार सहित अन्य बीमारियों के मरीजों की कतार रही। पर्चा बनवाने के लिए काउंटर पर धक्का-मुक्की होने पर एडीएसआईसी ने सुरक्षाकर्मियों को निगरानी के निर्देश दिए। पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी जांच के लिए भी कतार रही।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीनियर रेडियोलॉजिस्ट डॉ. राजकुमार के अवकाश पर जाने के बाद मरीजों की जांच प्रभावित न हो इसलिए एडी एसआईसी की ओर से भेजे गए पत्र पर सीएमओ ने निजी अस्पताल पंजीकरण के नोडल रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अमित को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। दोपहर एक बजे तक उन्होंने जांच की फिर जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में चले गए।
तब तक 42 मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच हो चकी थी। दूसरी ओर ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए मरीजों की कतार रही। दवा और पैथोलॉजी काउंटर पर भी नोकझोंक का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. आरके गुप्ता के मुताबिक, सोमवार को 1560 नए पर्चे बने जबकि पुराना पर्चा लेकर दवा लेने और परामर्श के लिए भी चार सौ मरीज पहुंचे। इसके चलते अस्पताल में भीड़ रही। जोड़ों में दर्द, सांस, आंखों में परेशानी के मरीजों की तादाद सर्वाधिक रही। ब्यूरो

36 दिव्यांगों की हुई जांच, जारी किए प्रमाणपत्र
सीएमओ कार्यालय परिसर में आयोजित शिविर में मंगलवार को पुराने प्रमाणपत्र का नवीनीकरण और नए कार्ड बनवाने के लिए होने वाली जांच कराने के लिए दिव्यांगों की कतार रही। स्टाफ के मुताबिक 56 स्लॉट जारी हुए थे। दोपहर तीन बजे तक 36 दिव्यांगों की जांच के बाद उनके प्रमाणपत्र जारी करने की संस्तुति हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें