फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार को पाने निकलीं दो लड़कियां: एक ठाणे से पुणे तो दूसरी किशोरी प्रतापगढ़ के लिए निकली...नहीं हो सकीं कामयाब

Thu, 27 Jun 2024 09:22 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

एक किशोरी गाजियाबाद से प्रतापगढ़ के लिए पद्मावत एक्सप्रेस से जबकि, दूसरी प्रेमी से मिलने महाराष्ट्र के ठाणे से पुणे जाने को निकली थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेसबुक पर दोस्ती के बाद घर पर बताए बिना प्रेमी से मिलने निकलीं दो किशोरियों को जंक्शन पर जीआरपी ने उतारने के बाद चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया। एक किशोरी गाजियाबाद से प्रतापगढ़ के लिए पद्मावत एक्सप्रेस से जबकि, दूसरी प्रेमी से मिलने महाराष्ट्र के ठाणे से पुणे जाने को निकली थी, लेकिन वह गलती से लोकमान्य तिलक-बरेली एक्सप्रेस में चढ़ गई और बरेली पहुंच गई।

विज्ञापन

प्रतापगढ़ के पट्टी थाना क्षेत्र का रहने वाला एक परिवार गाजियाबाद में रहकर मजदूरी करता है। इन लोगों का अक्सर प्रतापगढ़ जाना-जाना लगा रहता है। परिवार की एक 16 वर्षीय किशोरी का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग हो गया था। वह दोनों फेसबुक पर भी मित्र थे। किशोरी के भाई ने बताया कि मंगलवार रात बहन बिना बताए चली गई। उन लोगों ने 112 से मदद मांगी। जांच में पता लगा कि किशोरी रेलवे स्टेशन की ओर गई है।

स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर पता चला कि रात 8:35 बजे वह गाजियाबाद में 14308 पद्मावत एक्सप्रेस में सवार हुई है। रात 12:56 बजे ट्रेन बरेली जंक्शन पहुंचने पर जीआरपी ने किशोरी को ट्रेन से उतार कर चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया। बुधवार को किशोरी के परिवार वाले भी बरेली पहुंच गए। चाइल्ड लाइन की कोऑडिनेटर दिव्या ने बताया कि किशोरी को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करने के बाद परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। किशोरी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने प्रतापगढ़ जा रही थी।

ठाणे से पुणे जाना था, लेकिन बरेली पहुंच गई किशोरी
एक अन्य किशोरी को जीआरपी ने 14313 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-बरेली एक्सप्रेस से उतारा है। पूछताछ में पता लगा कि वह महाराष्ट्र के ठाणे की है। उसके पास टिकट भी नहीं था। किशोरी ने बताया कि वह अपने प्रेमी से मिलने ठाणे से पुणे जा रही थी। गलती से बरेली की ट्रेन में बैठकर यहां पहुंच गई। युवक से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। चाइल्ड लाइन की कोऑडिनेटर दिव्या ने बताया कि किशोरी की उम्र करीब 16 वर्ष है। उसके परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है। किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है।
विज्ञापन

दो ट्रेनों से दो किशोरियों को उतारा गया है। दोेनों अपने-अपने प्रेमी से मिलने निकली थीं। किशोरियों को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया है। - अजीत प्रमाप सिंह, इंस्पेक्टर जीआरपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें