फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एक किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। पुलिस ने रविवार को एक किलो अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस को आरोपियों के पास से बाइक व दो मोबाइल फोन मिले।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर चेकिंग के दौरान अलीगंज तिराहे से स्टेशन आने वाली सड़क पर बाइक पर सवार होकर एक महिला व पुरुष स्टेशन की ओर से अलीगंज की ओर जा रहे थे। शक होने पर बाइक रोककर पुलिस ने पूछताछ कर तलाशी ली तो दोनों के पास से एक किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी बिलौरी गांव निवासी नर सिंह, थाना सिरौली के झाऊआ नगला निवासी कांती देवी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने बताया कि उन्होंने अफीम कुछ दिन पहले बदायूं के एक ग्रामीण से खरीदी थी। वे दोनों इस अफीम को बेचने जा रहे थे। पुलिस ने बाइक को सीज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें