फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ किलो स्मैक और बोरे में भरे 40 लाख समेत दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी की महिला तस्कर भाग निकली, दिल्ली से उत्तराखंड तक करोड़ों का धंधा

बरेली। बारादरी पुलिस ने बुधवार को दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि महिला तस्कर भाग निकली। दोनों तस्करों के पास से आधा किलो स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार दोनों तस्करों की निशानदेही पर पदारथपुर में उनके घर पर दबिश देकर पुलिस ने वहां से बोरे में भरकर रखे गए चालीस लाख रुपये और एक किलो स्मैक और बरामद की।
विज्ञापन

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि बुधवार को बारादरी पुलिस श्यामगंज चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सेटेलाइट चौराहे से बाइक पर सवार दो पुरुष और एक महिला आते दिखाई दिए। श्यामगंज चौकी इंचार्ज अजय शुक्ला ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो वे भागने लगे। इस पर पुलिस ने दौड़ाकर दो लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए स्मैक तस्करों में बिथरी चैनपुर के गांव पदारथपुर निवासी राजू और मुन्ना हैं। दोनों के पास से ढाई-ढाई सौ ग्राम स्मैक बरामद हुई, जबकि उनकी साथी फतेहगंज पश्चिमी कस्बे की रहने वाली हफीजन भागने में कामयाब रही।

बेड में छिपाकर रखे थे नोट और स्मैक

सीओ तृतीय साद मियां खां के निर्देशन में राजू और मुन्ना की निशानदेही पर पदारथपुर गांव में उनके घर में छापा मारा गया। वहां बेड में रखी एक किलो स्मैक और बरामद हुई। बेड में ही रखे बोरे में 40 लाख रुपये नकद भी मिले। पूरा बोरा नोटों से भरा हुआ हुआ था। स्मैक की तौल के लिए घर में रखे तीन इलेक्ट्रानिक छोटे कांटे भी पुलिस ने बरामद कर लिए। दोनों के पास से बरामद बाइक को भी सीज कर दिया गया। चूंकि दोनों आरोपियों के घर बिथरी चैनपुर थानाक्षेत्र में थे, लिहाजा वहां की पुलिस को भी कार्रवाई में साथ लिया गया। पुलिस ने बताया कि राजू और मुन्ना के साथ ही फतेहगंज पश्चिमी थानाक्षेत्र की हफीजन स्मैक का धंधा करती है। फतेहगंज पश्चिमी से यह महिला तस्कर देहरादून और उत्तराखंड के अन्य शहरों में स्मैक सप्लाई करती है। पुलिस को काफी दिनों से इसकी तलाश है।

लंबे समय से कर रहे थे धंधा, पहले नहीं पकड़े गए

पदारथपुर से पकड़े गए दोनों भाई लंबे समय से स्मैक का धंधा कर रहे थे। इससे पहले कभी पकड़े न जाने के कारण वे दिल्ली, एनसीआर, उत्तराखंड तक स्मैक की सप्लाई करते हैं। पुलिस के मुताबिक इसी गिरोह के करीब एक दर्जन तस्करों को अब तक दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। करोड़ों रुपये की स्मैक ये लोग सप्लाई करते हैं।

कई स्मैक तस्करों के नाम पता चले पुलिस को

पुलिस को राजू और मुन्ना से पूछताछ में स्मैक के धंधे से जुड़े तमाम लोगों के नाम पता चले हैं। अब इनकी धरपकड़ शुरू की जाएगी। इनमें फरीदपुर, बिथरी, फतेहगंज पश्चिमी थानाक्षेत्र के कई तस्कर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें