फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रही कांग्रेस

विज्ञापन
कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में दीप प्रज्जवलन करतीं पूर्व मेयर सुप्रिया एेरन।कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में दीप प्रज्जवलन करती पूर्व मेयर सुप्रिया एरन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार बोले- लगातार बढ़ रहा है कांग्रेस का जनाधार

बरेली। कांग्रेस के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में आए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पार्टी का जनाधार उप्र में रोजाना बढ़ रहा है। विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा और इस बार हुए पंचायत चुनाव में कांग्रेस से एक करोड़ नए मतदाता जुड़े हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बार जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में कांग्रेस ने 271 सीटों पर जीत हासिल की है। 571 सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी दूसरे नंबर और 711 सीटों पर तीसरे नंबर पर रहे हैं। कहा, भाजपा सरकार में गुंडागर्दी चरम पर है। प्रदेश में बेरोजगारी इस कदर बढ़ी है कि युवा आंदोलन करने पर विवश हैं। कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो भाजपा की गलत नीतियाें के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस शानदार प्रदर्शन करेगी। कोरोना काल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के लोगों की घर-घर जाकर मदद की।
इससे पहले पार्टी नेताओं ने फूल मालाएं पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, जिलाध्यक्ष अशफाक सक लैनी, महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला, विजय शर्मा, पारस शुक्ला, जितेंद्र कश्यप, चारू मेहरोत्रा, निवेदिता सागर आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें