फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो सगी बहनें लापता... घर से नकदी-जेवर भी गायब, पिता ने रिश्तेदार और पुत्रों पर कराई रिपोर्ट

Fri, 28 Mar 2025 06:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के प्रेमनगर क्षेत्र से दो सगी बहनें लापता हो गई। उनके पिता ने दूर के रिश्तेदार व उनके पुत्रों पर फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
Fir demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के प्रेमनगर क्षेत्र निवासी दो सगी बहनें घर में रखी नकदी और जेवर लेकर लापता हो गईं। परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। लड़की के पिता ने दूर के रिश्तेदार और उसके पुत्रों पर फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन


प्रेमनगर क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उनकी 17 और 20 वर्षीय पुत्रियों को दूर के रिश्तेदार के दो पुत्र परेशान करते थे। आरोपियों के पिता से शिकायत की, लेकिन उनकी हरकतें बढ़ती गईं। डर के कारण दोनों बेटियों ने स्कूल जाना भी छोड़ दिया। दोनों आरोपी उनकी बेटियों को उठाकर ले जाने की धमकी देते थे। 

22 मार्च की रात दोनों बेटियां लापता हो गईं। घर में रखे सवा लाख रुपये और डेढ़ लाख रुपये के जेवर भी गायब थे। लड़की के पिता ने दोनों युवकों पर माता-पिता व भाई की मदद से बेटियों को फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लड़कियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें