फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवती से मारपीट कर कपड़े फाड़े, कब्रिस्तान में बकरी घुसने को लेकर हुआ था विवाद

Fri, 21 Jul 2023 06:09 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

कब्रिस्तान में बकरी घुसने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों के लोगों में मारपीट हो गई। एक पक्ष की युवती ने दूसरे पक्ष पर कपड़े फाड़ने और छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया है। 
विज्ञापन
वीडियो से लिया गया स्नैपशॉट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बारादरी थाना क्षेत्र के चमगादड़ वाला बाग कब्रिस्तान के पास रहने वाली युवती के साथ भीड़ ने मारपीट की, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। विवाद कब्रिस्तान में बकरी घुसने को लेकर शुरू हुआ, हालांकि तनातनी ताजिया उठाने को लेकर भी बताई जा रही है। दोनों पक्षों की ओर से शिकायत की गई है। 

विज्ञापन


युवती ने एसएसपी दफ्तर में दिए पत्र में बताया कि उसके पिता को सही से नहीं दिखता है। गुरुवार को उन लोगों की बकरी कब्रिस्तान में घुस गई और घास खाने लगी। इसे देखकर पहले मुतवल्ली ने विरोध जताया और फिर उसके बेटे गालीगलौज करने लगे। उस समय लोगों ने समझाकर मामला निपटा दिया था। 

विज्ञापन

घर में घुसकर की मारपीट

आधी रात में दूसरे पक्ष के लोग उसके घर में घुस आए और मारपीट की। युवती के मुताबिक वह घर में अकेली थी, बाकी लोग खाना खाने के बाद टहलने गए थे। आरोपियों ने उससे छेड़छाड़ की। उसके कपड़े फाड़ दिए। उसी समय घर पहुंचे युवती के परिवारवालों ने विरोध किया तो आरोपी पक्ष ने भीड़ जुटा ली। फिर युवती और उसके परिवार के साथ सड़क पर मारपीट की। कुछ लोगों ने मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

युवती ने बताया कि वह रात में कांकरटोला चौकी पहुंची तो वहां उसे कोई नहीं मिला। थाने पहुंची तो वहां दूसरे पक्ष के लोग मौजूद मिले। उसे सुबह तहरीर देने की बात कहकर लौटा दिया। युवती ने शुक्रवार सुबह एसएसपी से शिकायत की। उन्होंने बारादरी थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी युवती व उसके भाइयों के खिलाफ बारादरी थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें