फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: उर्स में मजार पर चादर चढ़ाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, जमकर हुई मारपीट-फायरिंग, सात घायल

Fri, 27 Jan 2023 05:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

नवाबगंज के टाह प्यारी गांव में उर्स चल रहा है। गुरुवार रात उर्स में दो पक्षों के लोग भिड़ गए। मारपीट हो गई। फायरिंग भी हुई। जिससे दहशत फैल गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज के टाह प्यारी नवादा गांव में चल रहे उर्स के मेले में मजार पर चादर चढ़ाने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। गोलियां भी चलीं। गोली लगने से दो लोग घायल हो गये, जबकि मारपीट में पांच लोग घायल हुए हैं। तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एक पक्ष के मोहम्मद मियां उर्फ बाबू ने पांच नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी थाना नवाबगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


थाना नवाबगंज के टाह प्यारी नवादा गांव में  20 जनवरी से हजरत सैय्यद रोशन शाह मियां रहमतुल्ला की मजार पर उर्स के मेले का आयोजन किया जा रहा है। गांव निवासी इस्लामुद्दीन मेला अध्यक्ष है। गुरुवार की रात उर्स में गांव के मोहम्मद मियां उर्फ बाबू, रईस मियां, मेहंदी शाह, अफरोज पुत्र अतजरशाह मजार पर चादर चढ़ाने गये थे। 

ये लोग हुए घायल 

मोहम्मद मियां का आरोप है कि मेलाध्यक्ष इस्लामुदीन, अकीलउद्दी, गुड्डा, सब्लू व मोनू ने लाठी-डंडे और धारदार औजार के साथ उन पर हमला कर दिया। तमंचे से फायरिंग की गई, जिससे मोहम्मद मियां गोली लगने से घायल हो गये। बाद में दोनों पक्षों की ओर से हुई मारपीट और फायरिंग में दूसरे पक्ष के ईशान के गोली लगने और मारपीट में मोनू, सलमान, शोएब, आसिफ घायल हो गये। 

Bareilly News: धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी, कहा- धर्मांतरण कानून के तहत हो कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने इस्लामुदीन, शोएब, ईशान, मोनू को पकड़कर कोतवाली ले आई। मोहम्मद मियां की तहरीर पर इस्लामुदीन, मोनू, सब्लू, गुड्डा, अकीलउद्दीन और एक अज्ञात के खिलाफ थाना नवाबगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद चार आरोपियों को जेल भेज दिया है। वहीं दूसरे पक्ष से छह लोगों के खिलाफ के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें