फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली; सरेराह छात्रा से लूटा था फोन

Tue, 24 Jun 2025 01:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में थाना नवाबगंज पुलिस की टीम ने मोबाइल लूटने वाले दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में पकड़े गए एक बदमाश के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
घायल बदमाश को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : पुलिस विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार रात मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसका साथी भी मौके से पकड़ लिया गया। सीओ नवाबगंज गौरव सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों ने 12 जून को छात्रा से मोबाइल फोन लूट लिया था। इस मामले में नवाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।  

सीओ नवाबगंज गौरव सिंह ने बताया कि सोमवार रात डेढ़ बजे गांव ग्रेम में डैम के पास जाते हुए बदमाशों को पुलिस ने टोका तो वह फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। पूछताछ में पता लगा कि वह पीलीभीत जिले के थाना जहानाबाद के गांव सिकलापुर का निवासी तस्लीम है। पुलिस ने उसके साथी नवाबगंज थाने के मोहल्ला गुलशन नगर निवासी सूरजपाल को भी गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

दो मोबाइल फोन, तमंचा और बाइक बरामद 
सीओ ने बताया कि 12 जून को नवाबगंज के गांव परोथी निवासी शिखा राठौर नाम की छात्रा कोचिंग पढ़कर घर लौट रही थी, उसके गांव परोथी के पास पहुंचने पर बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर शिखा का मोबाइल छीन लिया। इन दोनों ने यह घटना कबूल कर ली। आरोपियों के कब्जे से छिनैती के दो मोबाइल फोन, एक तमंचा, दो खोखा कारतूस, दो कारतूस व एक बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई। अभियुक्त तस्लीम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें