फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर पर फंसी दो रोडवेज बसें सात घंटे से लखनऊ हाईवे जाम

विज्ञापन
demo photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ड्राइवरों के जल्दबाजी दिखाने से पैदा हुई दिक्कत, अब सुबह ही जाम खुलने की उम्मीद

फतेहगंज पूर्वी। लखनऊ हाईवे पर रविवार शाम करीब सात बजे दो रोडवेज बसों के ड्राइवरों की वजह से भीषण जाम लग गया। दोनों ड्राइवरों ने जल्दी निकलने के चक्कर में बस डिवाइडर पर चढ़ा दी, जिससे एक तरफ का रास्ता बंद होने से फतेहगंज पूर्वी में भीषण जाम लग गया जो आधी रात तक नहीं खुल सका। पुलिस ने सुबह तक जाम खुलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

शनिवार को सड़क निर्माण के लिए बहगुल नदी पुल पर ट्रैफिक वन-वे कर दिया गया था। दोनों ओर से वाहनों को बारी-बारी निकाला जा रहा है। रविवार शाम करीब सात बजे फर्रुखाबाद से बरेली की तरफ जा रही एक रोडवेज बस के चालक ने जल्दबाजी में बस डिवाइडर पर चढ़ा दी। सवारियों में चीख पुकार मचने पर चालक ने बस तो नियंत्रित कर ली लेकिन हाईवे पर एक तरफ का रास्ता बंद होने की वजह से जाम लगने लगा। इसकी वजह से छोटे वाहनों ने कच्चे रास्ते पर धीरे-धीरे निकलना शुरू किया लेकिन इसी बीच बरेली से शाहजहांपुर जा रही दूसरी रोडवेज बस के चालक ने भी जल्दबाजी दिखाते हुए बस डिवाइडर पर चढ़ा दी।
इसके बाद एक तरफ की सड़क पूरी तरह बंद हो गई और थोड़ी ही देर में जाम ने भयंकर रूप ले लिया। करीब तीन किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने वाहनों को इधर उधर कराकर बमुश्किल एंबुलेंस को निकाला। इसके बाद छोटे वाहनों को जैतीपुर संपर्क मार्ग की तरफ डायवर्ट किया।
विज्ञापन

वहीं डिवाइडर पर चढ़ी रोडवेज बसों को ट्रैक्टरों की मदद से निकलवाया गया। इसके बाद वाहनों को निकलने के लिए कुछ रास्ता मिल पाया। वहीं मीरानपुर कटरा पुलिस ने भी वाहनों को हुलासनगरा क्रासिंग के पास कसरक संपर्क मार्ग की तरफ डायवर्ट किया। देर रात तक दोनों थानों की पुलिस जाम खुलवाने के लिए लगी रही। उम्मीद जताई जा रही है कि सोमवार सुबह तक ही जाम से राहत मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें