फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौराहों की कैमरों से निगरानी करने वाला पहला थाना बनेगा बारादरी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अब सिर्फ दो चौराहों पर कैमरे लगने बाकी, मार्च में थाने में बनेगा कंट्रोल रूम

बरेली। बारादरी इलाके में अपराधों पर काबू पाने के लिए पुलिस सभी मुख्य चौराहों पर कैमरे लगवा रही है। दो चौराहों को छोड़कर सभी जगह कैमरे लग चुके हैं। यहां भी कैमरे लगवाने के बाद मार्च में थाने में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया जाएगा। इसके बाद बारादरी शहर का पहला थाना होगा जिसके सभी संवेदनशील स्थानों पर कैमरे लगातार निगाह रखेंगे।
विज्ञापन

शहर में प्रमुख चौराहों पर कैमरे लगाने की कवायद तीन साल से चल रही है। इसी बीच स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट शुरू हुआ तो शहर को कैमरों से लैस करने का काम भी उसमें शामिल कर दिया गया। हालांकि स्मार्ट सिटी के अफसरों के स्तर से सिर्फ इसकी घोषणा हुई, योजना पर क्रियान्वयन अब तक लटका हुआ है। हाल ही में एसएसपी ने सभी थानेदारों को निर्देश दिया था कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में कैमरे लगने का इंतजार छोड़ वे खुद ही अपने इलाकों की संवेदनशील जगहों पर कैमरे लगवाने का इंतजाम कर लें। इसके बाद थानेदारों ने कैमरे लगवाने शुरू कर दिए।
बारादरी इलाके में दो चौराहों को छोड़कर सभी चौराहों पर कैमरे लग चुके हैं। इंस्पेक्टर बारादरी शितांशु शर्मा ने बताया कि सेटेलाइट चौराहे पर छह कैमरे लगवाए गए हैं। संजयनगर चौराहे पर भी चार कैमरे लग गए हैं। बीसलपुर चौराहे पर एक पीटी जेड कैमरा लगवाया गया है। इसकी कीमत करीब पचास हजार रुपये है। अब सिर्फ सतीपुर और कटरा चांद खां चौराहे पर चार-चार कैमरे लगने बाकी हैं, फरवरी के अंत तक यहां भी कैमरे लगवा दिए जाएंगे। बारादरी थानाक्षेत्र के सभी चौराहे कैमरों से लैस होने के बाद थाने में अस्थाई कंट्रोल रूम बनाया जाएगा जिसे थाने का निर्माणाधीन भवन तैयार होने के बाद इसे उसमें शिफ्ट कर दिया जाएगा।

पांच में से तीन चौराहों पर कैमरे लगवा दिए गए हैं। शेष दो चौराहों पर फरवरी के अंत तक कैमरे लग जाएंगे। इसके बाद कंट्रोल रूम से इसे अटैच कर दिया जाएगा। - शितांशु शर्मा, इंस्पेक्टर बारादरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें