बरेली/बांदा। बिसंडा के ओरन गांव निवासी धान व्यापारी शिवम शिवहरे ने बरेली के यूके राइस इंडस्ट्रीज और निशा इंडस्ट्रीज पर 1,36,36,998 रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोप है कि वर्ष 2023-24 में 27 ट्रक धान बेचा लेकिन राइस मिलर्स ने भुगतान नहीं किया।
शिवम शिवहरे की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार यूके राइस इंडस्ट्रीज पर 65,01,378 रुपये और निशा इंडस्ट्रीज पर 71,35,620 रुपये बकाया है। मिल संचालकों ने बकाया भुगतान देने से मना कर दिया और 24 नवंबर 2024 को जब वह साथी समेत बबेरू मंडी पहुंचे, तो खरीदार मुख्तियार ने उन्हें धमकाया। फोन कॉल पर मिल मालिकों ने भी अभद्रता की गई। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। ब्यूरो