फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रॉली की टक्कर से टूटे दो खंभे, शीशगढ़ व 12 से अधिक गांवों में बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
12 घंटे बाद आई आपूर्ति, मिट्टी के अवैध खनन पर लोगों ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

शीशगढ़। क्षेत्र के गांव जाफरपुर में मंगलवार तड़के मिट्टी का खनन कर ले जा रही ट्रॉली ने बिजली के खंभे में टक्कर मार दी, जिससे दो खंभे टूट गए l इससे कस्बा सहित करीब 12 से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति 12 घंटे तक बाधित रही। शाम चार बजे के बाद आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली और क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध खनन पर नाराजगी जताई है।
ग्रामीण भूपेंद्र गंगवार ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में अवैध खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से लगातार मिट्टी ढोई जा रही है। तेज गति और लापरवाही से चलने वाले इन वाहनों के कारण आए दिन बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। बिजली निगम के अनुसार, पिछले एक माह में करीब 10 बिजली के खंभे टूट चुके हैं। इससे विभाग को आर्थिक नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों को बिजली कटौती से परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत निगम की शिकायत के बाद भी पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने केवल चेतावनी देकर औपचारिकता पूरी कर ली, जिससे अवैध खनन पर प्रभावी रोक नहीं लग सकी। ग्रामीणों ने अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और क्षेत्र में मिट्टी का खनन व परिवहन रोकने की मांग की है। बिजली निगम के उपखंड अधिकारी विशाल कंसल ने बताया कि इस मामले में टक्कर मारने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जेई को निर्देश दिए हैं।
एसडीएम निधि शुक्ला ने बताया कि मामले में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। इसमें जो भी आरोपी होगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें