फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रामगंगा घाट सड़क दो साल से अधूरी, रामगंगा मेले के दौरान दिक्कत झेलेंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। किसानों से विवाद के कारण रामगंगा घाट की सड़क का निर्माण कार्य दो साल से अधूरा पड़ा है। इससे आगामी रामगंगा मेले में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नगर पंचायत ने 30 लाख रुपये की लागत से 900 मीटर सड़क बनाने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन

सिरौली के मोहल्ला प्यास से रामगंगा घाट तक बनने वाली इस सड़क का छह सौ मीटर हिस्सा दो साल पहले पूरा हो गया था। इसके बाद किसानों ने अपनी जमीन का हवाला देते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। किसानों का कहना है कि लोगों ने जबरन उनके खेतों से रास्ता बना लिया है। यह मामला कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह तक पहुंचा था। उन्होंने एसडीएम आंवला को नगर पंचायत प्रशासन के साथ मिलकर विवाद निपटाने और सड़क निर्माण शुरू कराने के आदेश दिए थे। दो एसडीएम ने भी मौके पर पहुंचकर किसानों को मनाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने।
जर्जर सड़क से जोखिम भरा सफर
अधूरी सड़क कच्ची, उबड़-खाबड़ और गड्ढों से भरी है। श्मशान समिति सदस्य रामपाल मौर्य और पुनीत गुप्ता ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। उनका कहना है कि गत 50 साल से राहगीर रामगंगा, श्मशान घाट, गंगा पार के गांवों को जाने के लिए इसी मार्ग से गुजरते रहे हैं, लेकिन मार्ग नहीं बनने से लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजननाथ तिवारी ने बताया कि कुछ किसानों से बातचीत हुई है। फिलहाल 100 मीटर लंबी सड़क जल्द बन जाएगी और बाकी काम बातचीत आगे बढ़ने पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें