फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में भीषण हादसा: बड़ा बाइपास पर ट्रॉली से टकराई बस, गुजरात के दो तीर्थयात्रियों की मौत, तीन घायल

Sat, 01 Mar 2025 10:36 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Road Accident in Bareilly: बरेली के भोजीपुरा इलाके में तीर्थयात्रियों की टूरिस्ट बस ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। तीन यात्री घायल हो गए। ये बस हरिद्वार जा रही थी। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार जा रहे तीर्थयात्रियों की बस बड़ा बाइपास पर ईंटों से भरी ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी तीर्थयात्री गुजरात के रहने वाले बताए गए हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

हादसा बड़ा बाइपास पर गांव दीदार पट्टी के सामने हुआ। जानकारी के मुताबिक गुजरात के रहने श्रद्धालु टूरिस्ट बस से तीर्थयात्रा पर निकले थे। इन श्रद्धालुओं ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। वहां से शुक्रवार रात हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे। इनकी बस शनिवार को सुबह करीब छह बजे भोजीपुरा क्षेत्र में पहुंची। 

ये भी पढ़ें- UP: बेमेल इंजेक्शन की सात डोज... 15 मिनट में थम गईं सांसें; सिपाही पति ने खुद बताई पत्नी के कत्ल की पूरी कहानी
 
विज्ञापन

बड़ा बाइपास पर गांव दीदार पट्टी के सामने ईंटों भरी ट्रॉली से बस की टक्कर हो गई। टक्कर होते ही बस में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां दो तीर्थयात्रियों को मृत घोषित कर दिया गया। तीन लोग घायल हैं। इनका उपचार चल रहा है। 

इनकी हुई मौत 
आशीष (30 वर्ष) पुत्र घनश्याम भावनगर, गुजरात
बस हेल्पर लल्लन (28 वर्ष) पुत्र आशू, भावनगर, गुजरात 

ये तीर्थयात्री हुए घायल 
सुधीर, विनोद और इंद्रमती घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें