फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आंवला में बिसौली मार्ग पर वाहन की टक्कर से टेंपो सवार दो लोगों की मौत, दो घायल

Thu, 13 Jul 2023 03:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

आंवला क्षेत्र में बिसौली मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन ने टेंपो को टक्कर मार जी, जिससे टेंपो सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए।  
विज्ञापन
सीएचसी के बाहर खड़े पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के आंवला क्षेत्र में बिसौली मार्ग पर बृहस्पतिवार को हादसा हो गया। तेज बारिश के दौरान आंवला से सवारियां लेकर जा रहे टेंपो को सामने से वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से टेंपो सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया। यहां घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


हादसा मनौना-कसुमरा गांव के बीच बिसौली मार्ग पर हुआ। हादसे में एक मृतक की पहचान तेजपाल सिंह (32) गांव बनिया खेड़ा, चंदौसी (संभल) के तौर पर हुई। दूसरे मृतक का शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। 

ये भी पढ़ें- बेटी तूने ये क्या किया?: शादी के दो माह बाद दुल्हन ने दी जान, पत्नी का शव देख पति भी फंदे से लटका, ये थी वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंपो में सवार महिला मंजू ने बताया कि वह आंवला में अपनी बेटी की ससुराल आई हुई थी। बृहस्पतिवार सुबह अपने बेटे पंकज (24) और देवर हरदेव (39) के साथ अपने घर वापस जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। एक वाहन ने सामने से टेंपो को टक्कर मार दी है। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें