फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद की खुशियां मातम में बदलीं: बरेली में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 29 Jun 2023 02:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

गांव खमरिया सानी के रहने वाले नन्हे शाह अपने भतीजे शान आलम के साथ गांव रसूलपुर रिश्तेदारी में गए थे। देर रात वहां से वापस घर आ रहे थे। सिंधौली चौराहे पर ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के मीरगंज क्षेत्र में बुधवार रात नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बकरीद की खुशियां मातम में बदल गईं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव खमरिया सानी के रहने वाले नन्हे शाह पुत्र अजब शाह बुधवार रात करीब 11 बजे अपने भतीजे शान आलम के साथ गांव रसूलपुर से अपने घर जा रहे थे। मीरगंज के सिंधौली चौराहे पर बरेली की तरफ से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। 

ये भी पढ़ें- शादी, शक और हत्या: मेले में युवक संग झूले पर थी बीवी, पति ने ली जान; पढ़ें विवाह के बाद के 54 दिनों की कहानी
विज्ञापन

 

विज्ञापन

हादसे में चाचा-भतीजे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। ईद के दिन चाचा-भतीजे की मौत की सूचना मिलते ही परिवार सहित पूरे गांव में मातम छा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें