फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिसकर्मी की कार की टक्कर से दो लोग घायल

Thu, 28 May 2026 01:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिंधौली चौराहे पर बुधवार को पुलिसकर्मी की तेज रफ्तार कार से टक्कर लगने पर दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक सड़क किनारे कार खड़ी करके उसकी मरम्मत कर रहे थे। इस दौरान दुर्घटना हुई। दोनों घायलों को बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क किनारे एक कार खड़ी थी, जिसकी मरम्मत की जा रही थी। वहां शीशमखेड़ा निवासी राशिद और मिस्री सारिक मौजूद थे। इस दौरान पीछे आई तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खड़ी हुई कार में टकरा गई। जोरदार टक्कर में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना में राशिद और सारिक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बरेली के अस्पताल भेजा।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार कार में पुलिसकर्मी वर्दी पहने सवार था। वह रामपुर पुलिस यूनिट की ओर जा रहा था। सीसी कैमरे की फुटेज में भी पुलिसकर्मी की तस्वीर कैद हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके साक्ष्य एकत्रित किए। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। सीसी कैमरे की फुटेज के आधार पर कार और कार चालक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें