फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़क हादसों में किशोर समेत दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिथरी और भुता थाना क्षेत्र में हुए दो सड़क हादसों में बाइक मैकेनिक का काम करने वाले किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

बिथरी चैनपुर के गांव सैदूपुर लश्करीगंज निवासी सुभान खान (15) ट्रांसपोर्टनगर में बाइक रिपेयरिंग का काम सीखता था। रविवार सुबह वह गांव निवासी अयान (16) के साथ पेट्रोल पंप से डीजल लेकर बाइक से दुकान जा रहा था। टीपीनगर चौकी के पास हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में सुभान के सिर पर गंभीर चोटें आईं। कुछ ही सेकेंड में उसकी मौत हो गई और अयान गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अयान को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

दूसरे हादसे में थाना भुता के गांव मंडोरा निवासी राहुल कुमार मिश्रा (25) की मौत हो गई। पिता सतीश चंद्र ने बताया कि राहुल रजऊ के पास हाईवे के किनारे वाटर प्लांट में काम करता था। शनिवार रात ड्यूटी करके वह घर लौट रहा था। तभी फरीदपुर टोल प्लाजा के पास किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें