फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिथरी इलाके में सड़क हादसे में दो लोगों की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर। सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं, चार दिन पहले घायल बुजुर्ग ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

गांव रजऊ निवासी 40 वर्षीय गबरू शनिवार रात दो बजे ईंट भट्ठे पर काम कर पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान इन्वर्टिस कॉलेज के पास तेज रफ्तार लोडर वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे गबरू की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुट गई है।
इधर, श्यामगंज इलाके में रहने वाले शादाब ने बताया कि एक अप्रैल को उनके पिता हसीब अहमद मोहल्ले के अजीम के साथ टेंपो में बैठकर ट्रांसपोर्ट नगर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीपी नगर गेट के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। घायल हसीब और अजीम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान हसीब की मौत हो गई। अजीम का इलाज चल रहा है। बिथरी चैनपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें