फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो लोगों पर पशु क्रूरता की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। चार दिन पहले मधुनगला गांव की गोशाला में मौत के बाद गोवंशों को ट्रैक्टर से खींच कर गड्ढे में दफन करने के मामले में सोमवार को क्योलड़िया थाने में गोशाला संचालक और कर्मचारी के खिलाफ पशु क्रूरता की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार भदपुरा ब्लाॅक के मधुनगला गांव की गोशाला के कई वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुए थे। चार दिन पूर्व वायरल वीडियो में कई गोवंशों के शव पड़े हुए थे, जबकि कई गोवंश दर्द से तड़प रहे थे। मरे पड़े गोवंशों को कौवे नोच रहे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां करीब 20 गोवंशों की मौत हुई थी। उनकी मौत के बाद मृत गोवंशों को ट्रैक्टर से खींच कर गड्ढे में डाल कर दफन कर दिया गया था। इस मामले की शिकायत एक्स पर हुई थी। क्योलड़िया थाने के एसएसआई देशराज सिंह ने बताया कि गोशाला संचालक ग्राम प्रधान सुमित वर्मा और गोशाला कार्यकर्ता विमल के खिलाफ पशु क्रूरता की रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें