फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पीलाखार नदी में सिंधौली का ग्रामीण डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के सिधौली गांव का निवासी चंद्रसेन (42) सोमवार शाम चार बजे पीलाखार नदी में डूब गया। इस दौरान ग्रामणों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे।
विज्ञापन

चंद्रसेन दोपहर में पत्नी प्रेमवती से कहकर निकला थे कि वह खेत देखने जा रहे हैं, लेकिन कुछ देर बाद सूचना मिली कि वह नदी की ओर गए और डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। पत्नी और दोनों बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल था।
चन्द्रसेन के परिवार में पत्नी प्रेमवती के अलावा 18 वर्षीय बेटा और 16 वर्षीय बेटी है। दोनों बच्चे अपने पिता की तलाश में देर रात तक नदी किनारे बैठे रहे। ग्रामीणों के साथ परिजन भी लगातार खोजबीन में जुटे रहे। गांव के लोगों ने बताया कि पीलाखार नदी में डूबने की यह इसी महीने की दूसरी घटना है। इससे पहले भी दुर्गा प्रसाद नदी में डूबकर अपनी जान गंवा चुका है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही लेखपाल अनिल कुमार और थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। देर रात तक पुलिस व स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन चलती रही। हालांकि खबर लिखे जाने तक चंद्रसेन का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें