फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फर्जी वोट बनाने के विरोध पर दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। फर्जी वोट बनवाने का विरोध करने पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने मंगलवार को दोनों पक्षों से तहरीर मिलने के बाद मेडिकल कराकर जांच के बाद मामला पंजीकृत करने की बात कही है। वहीं, दूसरी ओर नायब तहसीलदार ने थाने पहुंचकर दोनों पक्षों को चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के चकरपुर उर्फ लमकन गांव में बीएलओ नए वोट बनाने का कार्य इमामबाड़े पर बैठकर कर रहे थे।

आरोप है कि गांव के ही गुड्डू अपने पुत्र शारिक का वोट बिना किसी प्रमाण पत्र के बनवाने के लिए दबाव बना रहे थे, जिसका प्रधान पक्ष के जुनैद खान उर्फ मुन्ना ने कड़ा विरोध किया। जुनैद का कहना था कि बिना किसी जरूरी दस्तावेज के बीएलओ पर वोट बनाने का दबाव उपरोक्त लोग बना रहे थे।

कुछ ही देर में फर्जी वोट बनवाने वाले के पक्ष में यूनुस, सैफ, नावेद खान, अयान मनसत आदि के साथ करीब 25 लोगों की भीड़ मौके पर आकर उन्हें, भुल्लन खान एवं प्रधान के सगे भाई अदनान को पीटा।
विज्ञापन


इसमें तीनों लोग गंभीर घायल हो गए। घटना से घबराए बीएलओ ने अपना वोट बनाने का काम बंद करके तुरंत अधिकारियों को सूचना दे दी। सूचना पर नायब तहसीलदार शाही थाने से बीएलओ को लेकर पहुंचे तो पीड़ित पक्ष के तमाम लोग भी प्रधान नासिर अली खान के साथ थाना पहुंच गए। दूसरे पक्ष के शहजाद अली खान का आरोप है कि वोट बनवाते समय भतीजे अयान को गांव के ही जुनैद अली खान, प्रधान नासिर अली खान के भाई अदनान अली खां और सलीम मारपीट कर रहे थे, जब वह पहुंचे तो सभी ने उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गए। उपरोक्त लोगों ने अयान के गले से सोने की चेन भी छीन ली। संवाद

चुनाव प्रक्रिया के कार्य में बाधा डालने पर होगी कार्रवाई

थाने में काफी देर तक नायब तहसीलदार के समक्ष चली बातचीत के बीच दोनों पक्षों को आगाह किया कि अगर चुनाव प्रक्रिया के कार्य में बाधा डाली जाएगी तो प्रशासन कड़ाई से निपटेगा। बीएलओ के साथ वर्तमान या पूर्व प्रधान के किसी भी पक्ष का कोई भी व्यक्ति साथ नहीं रहेगा। बीएलओ स्वयं ही अकेले नए वोट बनाने का कार्य करेंगे। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया शिकायती पत्र की जांच की जा रही है। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें