फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कब्रिस्तान की भूमि को लेकर दो पक्ष भिड़े, तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलड़िया। सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम शाहबाजपुर में कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। ग्राम प्रधान ने रास्ता बनाना चाहा तो दूसरा पक्ष उस पर कब्जे की नीयत से स्टे ले आया। इसको लेकर दोनों पक्ष में विवाद के बाद तनाव पैदा हो गया। फिलहाल, पुलिस ने रास्ते का निर्माण रुकवा दिया है।
विज्ञापन

शाहबाजपुर गांव में जमीन पर कब्रिस्तान दर्ज हैं। इसके बराबर से खलिहान की भूमि है। उसी के बराबर से ग्राम प्रधान का खेत है। इससे होकर ग्रामीण निकलते हैं। कोई खास रास्ता न होने के कारण लोगों ने ग्राम प्रधान पर इस रास्ते को पक्का करने के लिए कहा। इस पर ग्राम प्रधान शकील उर रहमान ने अपने खेत से कुछ जमीन देकर उस पर पक्का रास्ता बनाना शुरू कर दिया, जिसका गांव के ही सकलैन ने विरोध कर दिया। इसके बाद छह मई को सकलैन इस भूमि पर कब्रिस्तान बता कर स्टे ले आया। इसके बाद भी दोनों पक्षों में काफी तनातनी हो गई। संवाद

इधर, प्रधान द्वारा एक रास्ते को पक्का किया जा रहा था। उस रास्ते पर गांव का दूसरा पक्ष स्टे ले आया है। इसके बाद काम रुकवा दिया गया है। यहां निगरानी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राम रतन सिंह ,थाना प्रभारी, सिरौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें