नवाबगंज। गांव में मस्जिद में अवैध निर्माण होने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की तो मौके पर सेप्टिक टैंक और फर्श का निर्माण मिला। बाद में पुलिस ने गांव के 21 लोगों को मुचलकों में पाबंद किया है। साथ ही हिदायत दी है कि बिना अनुमति के मस्जिद के अंदर निर्माण किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
थाना क्षेत्र के रसूलातालिब हुसैन गांव में एक मस्जिद बनी हुई है। बृहस्पतिवार को मस्जिद में बिना अनुमति के निर्माण की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की तो मस्जिद के अंदर सेप्टिक टैंक चोक हो गया था, जिसकी मरम्मत कराई जा रही थी। साथ ही मस्जिद के अंदर फर्श का निर्माण भी मिला है। पुलिस ने इस मामले में मुचलकों में पाबंद कर मस्जिद की कमेटी को हिदायत दी है। संवाद