फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चुनावी रंजिश में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्योलड़िया। थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर अब्दुल रहमान में बृहस्पतिवार की रात चुनावी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान और प्रधान के दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इस मारपीट की घटना से गांव में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पूर्व प्रधान अजय गंगवार ने शुक्रवार को दी तहरीर में बताया कि प्रधान के देवर दीनानाथ अपने सहयोगी वेद प्रकाश, आकाश, नरेशचंद्र, अनिल को लेकर हाथों में बंका, डंडे और तमंचा लेकर शराब के नशे में उनके घर पहुंच गए। इन लोगों ने गाली देते हुए बांके से प्रहार किया, जिससे वह घायल हो गए। शोर मचने पर पीड़ित को उनके परिजन बचाने दौड़े, तब तक सभी आरोपी धमकी देकर भाग गए।
प्रधान पक्ष के दीनानाथ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि विकास उर्फ बड़े, वेद प्रकाश, अनिल के साथ अपनी ही ग्राम पंचायत में शाम को टहलने गए। तभी रात 9:30 बजे पूर्व प्रधान के लोगों ने लोहे की रॉड समेत धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
प्रभारी निरीक्षक राजबली सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से एक-एक लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से दोनों को जेल भेजा गया है। बाकी आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें