फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जलपरी मेले की टिकट विंडो पर दो पक्ष भिड़े, जमकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हार्टमन रामलीला मैदान में लगे जलपरी मेले में टिकट विंडो पर मंगलवार रात दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद मारपीट होने लगी।पुलिस ने कुछ संदिग्धों को बैठाया है। प्रेमनगर थाने में दोनों पक्षों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

मेले में विवाद की सूचना पर पहुंचे प्रेमनगर थाना प्रभारी राजबली को लोगों ने बताया कि जाटवपुरा निवासी महेंद्र नाम का युवक अपनी पत्नी और परिवार के लोगों के साथ मेला देखने पहुंचा था। इन लोगों ने जलपरी शो के टिकट लिए और अंदर जाने लगे। महेंद्र की पत्नी निकिता का आरोप है कि शो की महिला बाउंसर ने उन्हें रोक दिया। टिकट फाड़ दिए और टिकट न लेने का आरोप लगाकर मारपीट की। निकिता ने प्रेमनगर थाने में तहरीर दी। शो की बाउंसर अनीता ने तहरीर दी कि कम टिकट लेकर ज्यादा लोगों ने अंदर घुसने की कोशिश की। उन्होंने मना किया तो उन्हें पीटने लगे। बाउंसर ने भी अभद्रता का आरोप लगाया। मेला परिसर में झगड़े के दौरान लोग इधर उधर भागने लगे।
तब प्रेमनगर पुलिस दोनों पक्षों के पांच लोगों को थाने ले आई। इंस्पेक्टर राजबली ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। मेडिकल परीक्षण कराया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें