फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अनाथ बेटियों के स्वयंवर में होंगे 60 नौजवान

Wed, 22 Jun 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बढ़ती शिक्षा के साथ समाज की सोच भी तेजी से बदल रही है। इसका नमूना है आर्य समाज अनाथालय में दो बेटियों के विवाह के लिए स्वयंवर की तैयारी। नीलम और कविता यहीं पली बढ़ीं और जब विवाह योग्य हुईं तो हर पिता की तरह यहां के प्रबंधन को फिक्र हुई। अखबार में विज्ञापन देते वक्त तो यही सोचा था न जाने कोई आगे आएगा या नहीं...लेकिन एक दो नहीं 60 लड़कों के बायोडाटा आ गए जो इनसे विवाह करना चाहते हैं। इनमें से कई अच्छे घरों के भी हैं। अब अनाथालय प्रबंधन लड़कियों को खुद लड़के चुनने का मौका देगा इसके लिए एक ही दिन सब को बुलाया जाएगा। आर्य समाज अनाथालय के महिला विभाग में 25 लड़कियां हैं। किसी को बचपन में कोई जंक्शन पर छोड़ गया तो किसी को रोडवेज पर। 19 वर्षीय नीलम और कविता के विवाह के लिए आर्य समाज ने अमर उजाला में विज्ञापन दिया था। इसके बाद उम्मीद से भी ज्यादा विवाह के प्रस्ताव आ गए। बीकाम तक पढ़े-लिखे और हर महीने 20 हजार कमाने वाले बिजनौर के आकाश ने पत्र लिखकर कहा है कि उनको अनाथ लड़की से विवाह करके खुशी होगी। गौरव माहेश्वरी 15 हजार रुपये कमाते हैं। उन्होंने विवाह के बाद लड़की को हमेशा खुश रखने का वायदा किया है। अलीगढ़ के रामदेव पाठक ने अपने बेटे संतोष के लिए विवाह का प्रस्ताव भेजा है, जो पढ़ा-लिखा और नौकरीपेशा है। पीलीभीत की सुशीला देवी ने अपने बेटे नन्हें लाल के लिए अनाथ बेटी को अपनाने का प्रस्ताव रखा है। उनका बेटा बिजनेस करता है। आगरा के हाकिम सिंह, फिरोजाबाद के शेर सिंह, आशीष कुमार यादव और बरेली के पुनीत का भी प्रस्ताव आया है। एक जिले के सिंचाई विभाग में कार्यरत संजय ने भी विवाह की इच्छा जताई है। ऐसे तमाम प्रस्ताव पर अनाथालय प्रबंधन यह तय नहीं कर पा रहा है कि दोनों बेटियों के लिए कौन उपयुक्त रहेगा। दोनों लड़कियां पढ़ी-लिखी हैं। नीलम बीए कर रही है। प्रबंधक अमृतलाल नागर ने बताया कि प्रबंधन के पदाधिकारियों की एक कमेटी सारे प्रस्ताव का परीक्षण करेगी। बेटियों के लिए उपयुक्त प्रस्ताव छांटने के बाद कोई एक दिन निर्धारित करके उन लड़कों को बुला लेंगे। यह स्वयंवर जैसा होगा, दोनों बेटियों को पूरा मौका देंगे, जिसे वो पसंद करेंगी, उसको उनके विवाह के लिए चुनेंगे। हालांकि विवाह के लिए अनाथालय लड़कों की पारिवारिक, आर्थिक और सामाजिक स्थिति की भलीभांति जांच भी करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें