फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: स्वाइन फ्लू के दो नए मरीज मिले, जिले में अब तक 24 मामले आ चुके हैं सामने

Tue, 15 Sep 2026 09:20 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में दो दिन की राहत के बाद फिर स्वाइन फ्लू के मरीज मिले हैं। मंगलवार को दो मामले सामने आए। इसके साथ ही जिले में अब तक मिले संक्रमित मरीजों की संख्या 24 हो गई।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में शहर के आकाशपुरम निवासी 76 वर्षीय बुजुर्ग और मझगवां क्षेत्र निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई। दोनों नए मामलों के साथ जिले में अब तक संक्रमित मिले मरीजों की संख्या 24 पहुंच गई है।

विज्ञापन


रविवार और सोमवार को कोई नया मामला सामने नहीं आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली थी, लेकिन मंगलवार को दो नए मरीज मिलने के बाद निगरानी और तेज कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए परिजनों पर भी नजर रख रही हैं। इस संबंध में सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि दोनों मरीजों के परिजनों को टीम ने दवा उपलब्ध कराई है। साथ ही संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


बचाव के उपाय
- बार-बार नाक, मुंह न छुएं। कई बार हाथ धोएं।
- यात्रा के दौरान, बाजार में मास्क जरूर पहनें।
- घर को हवादार, साफ रखें। पौष्टिक भोजन करें।
- संदिग्ध या संक्रमित लोगों से दो फुट की दूरी बनाए रखें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें