बाराबंकी के बाद अब वाराणसी रेल मंडल में मेगा ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान बरेली होकर गुजरने वाली दो ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। पांच ट्रेनों का रूट परिवर्तित किया गया है।
बाराबंकी में मेगा ब्लॉक के कारण पहले से ही आठ ट्रेनों को निरस्त किया गया है। 22 ट्रेनों को रूट बदलकर चलाया जा रहा है। अब वाराणसी रेल मंडल में मेगा ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान बरेली होकर गुजरने वाली दो ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। पांच ट्रेनों का रूट परिवर्तित किया गया है और बाघ एक्सप्रेस को आधा घंटा देरी से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होना है। इसके बाद 25 जनवरी से रेलवे देश के कोने-कोने से अयोध्या के लिए ट्रेनों का संचालन करेगा। इससे पहले अयोध्या को जोड़ने वाले रेल रूटों की मरम्मत कराई जा रही है। 15 जनवरी तक ये काम पूरे होने हैं। इस दौरान 15279/15280 सहरसा-आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस को 22 दिसंबर से पांच जनवरी तक निरस्त कर दिया गया है।
27 दिसंबर से तीन जनवरी तक 14604 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस को गोरखपुर-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित रूट गोरखपुर-पनियहवा-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाया जाएगा। 15097 भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस को 28 दिसंबर से चार जनवरी तक मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-गोरखपुर के स्थान पर मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा-गोरखपुर के रास्ते चलाया जाएगा।
31 दिसंबर को 12491 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस को और एक जनवरी को 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस का संचालन परिवर्तित रूट मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा-गोरखपुर के रास्ते किया जाएगा। 22 दिसंबर से सात जनवरी तक 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस को आधा घंटा देरी से चलाया जाएगा।