निवेश कराने वाले एजेंटों से भी पल्ला झाड़ा, गुलाटी भूमिगत
कन्हैया गुलाटी पर बारादरी थाने में ही पांच मुकदमे दर्ज हैं। अपनी चिटफंड कंपनी के जरिये उसने शहरवासियों को कम समय में रुपये दोगुने व तिगुने करने का झांसा दिया। कुछ ही साल में भरोसा कायम कर निवेशकों को करोड़ों रुपये का चूना लगा दिया और अब परिवार समेत भाग गया है। कन्हैया गुलाटी और उसके परिवार पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। हालांकि अभी तक वह मोबाइल भी चला रहा था, लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं की गई।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि कन्हैया गुलाटी और उसके साथियों के खिलाफ हाल ही में कई मामले दर्ज हुए हैं। धोखाधड़ी कर निवेश कराने और रकम हड़पने की कई और शिकायतें आ रही हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्दी ही गिरफ्तारी व अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।