फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हाईवे पर लूटपाट करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल

Sat, 26 Jul 2025 05:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में हाईवे पर लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। 
विज्ञापन
घायल बदमाश को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : पुलिस विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनमें एक बदमाश दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में दोनों बदमाशों ने फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में कुंडल छीनने, बाइक व फोन लूट की घटनाओं का करना स्वीकार किया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह शुक्रवार रात पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि धनेटा से झुमका तिराहे की तरफ हाईवे पर दो बदमाश बाइक से जा रहे हैं, जिनके पास अवैध हथियार भी हैं। संदिग्ध बाइक सवारों को आता देख पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया गया। इस पर एक बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया।

यह भी पढ़ें-  बदायूं हादसा: कांवड़ लेने गया था इकलौता बेटा... लाश देख बदहवास हुए दादा-दादी, बोले- हे भगवान हमें भी उठा ले
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी अवधेश सिंह और विष्णु कश्यप हैं। अवधेश के पैर में गोली लगी है। आरोपियों से तमंचा, कारतूस, चाकू व लूट की बाइक और नकदी बरामद हुई है। सीओ हाईवे नीलेश मिश्र ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने छिनैती व लूट की घटनाओं को स्वीकार किया है। आरोपियों का एक साथी महेंद्र सिंह फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें