सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि रात में प्रेमनगर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक धर्मकांटा से कुदैशिया फाटक की ओर जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश जितिन पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने जितिन और उसके साथी शिवा को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश का उपचार कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- बुलंदशहर कार हादसा: 'अल्लाह तूने ये क्या किया...', निदा-तंजील के निकाह और मौत की तारीख 18; पांच जिंदा जले
जितिन पर दर्ज हैं तीन मुकदमे
सीओ सिटी प्रथम ने बताया कि जितिन के खिलाफ तीन और शिवा के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि दोनों बदमाश मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों को निशाना बनाते थे। दोनों ने बताया कि उन्होंने 15 जून की सुबह गांधीपुरम फेस द्वितीय निवासी तारावती से कुंडल लूटे थे। इस संबंध में स्थानीय थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। आरोपियों से नकदी, तमंचा-कारतूस और बाइक बरामद हुई है।